Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 19:29 PM (IST)
चाईबासा : झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली पतिराम माझी उर्फ अनल दा मारा गया। इस मुठभेड़ में उसके साथ 10 अन्य नक्सलियों को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।
गुप्त सूचना के बाद चला बड़ा ऑपरेशन......
सुरक्षा एजेंसियों को सारंडा इलाके में नक्सलियों की भारी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
लंबे समय तक चली गोलीबारी, चारों ओर से घिरे नक्सली.....
नक्सलियों की फायरिंग का सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से काफी देर तक भीषण गोलीबारी होती रही। रणनीतिक घेराबंदी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अंततः इस मुठभेड़ में 11 नक्सली ढेर कर दिए गए।
भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद.....
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से AK-47, इंसास राइफल, SLR, भारी मात्रा में गोलियां और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मारे गए नक्सली लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय थे और बड़ी वारदातों की तैयारी में जुटे थे।
माओवादी संगठन को तगड़ा झटका......
मारा गया कुख्यात नक्सली अनल दा भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। उसे संगठन का मुख्य रणनीतिकार माना जाता था और हथियारों की सप्लाई में उसकी अहम भूमिका थी।
अनल दा उर्फ तूफान, पतिराम मांझी, पतिराम मरांडी, रमेश झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित झरहाबाले गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम टोटो मरांडी उर्फ तारू मांझी है। वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था।
इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी.....
मुठभेड़ के बाद पूरे सारंडा इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी नक्सली बचकर न निकल पाए। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत......
इस बड़ी कार्रवाई से पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी नेटवर्क को करारा झटका लगा है। सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियान में मील का पत्थर माना जा रहा है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.