Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 09:58 AM (IST)
रांची : वर्ष 2025 के आखिरी दिन झारखंड सरकार ने अपने अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और प्रोन्नति किया है । झारखंड बिजली संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर कांत वर्मा को 31 दिसंबर 2026 तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है । वहीं आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
14 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग.....
झारखंड सरकार ने साल के अंतिम दिन 14 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना जारी कर दी गई। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले वाणिज्य कर विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे।
अमित कुमार वाणिज्य कर विभाग के सचिव......
2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया है और वे अपने वर्तमान पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। 2010 बैच के राजीव रंजन को योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव पद से हटाकर अपर सदस्य, राजस्व पर्षद नियुक्त किया गया है। इसी बैच के अबु इमरान को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर तैनात किया गया है।
छवि रंजन को एनएचएम का अभियान निदेशक बनाया गया.....
वहीं, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, जो अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का अभियान निदेशक बनाया गया है।
कई एसडीओ के भी मिली बड़ी जिम्मेदारी......
छतरपुर के एसडीओ के पद पर तैनात रहे 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार को धनबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। हुसैनाबाद के एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, अब नगर आयुक्त, हजारीबाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रांची सदर के एसडीओ उत्कर्ष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
सन्नी राज को धनबाद और रिया सिंह को हजारीबाग का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारियों की सूची में 2023 बैच के कई आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। कुमार रजत को रांची सदर का नया एसडीओ बनाया गया है। इसके अलावा, लोकेश बारंगे को धनबाद, आदित्य पांडेय को हजारीबाग सदर, अर्नव मिश्रा को धालभूम (जमशेदपुर), और अभिनव प्रकाश को सरायकेला-खरसावां का एसडीओ नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को वर्तमान प्रभार से मुक्त किया गया है, वे अविलंब कार्मिक विभाग में योगदान देंगे।
18 आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई अफसरों को मिला प्रमोशन.....
उधर, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईजी रांची के पद पर कार्यरत 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कौशिक को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति के बाद उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में एडीजी बनाया गया है। साथ ही, वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद आईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
अजय लिण्डा सीआईडी के नए आईजी.....
2008 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय लिण्डा को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक में प्रोन्नति देते हुए सीआईडी का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, 2010 बैच के नौशाद आलम अंसारी को विशेष शाखा का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा, 2012 बैच के कौशल किशोर को प्रोन्नति के साथ डीआईजी पलामू और अंजनी कुमार झा को डीआईजी हजारीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बैच के मो. अर्शी को होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा में डीआईजी बनाया गया है, जबकि आनंद प्रकाश को डीआईजी बोकारो के पद पर तैनात किया गया है।
श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे सिमडेगा के एसपी होंगे.....
2015 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को राज्यपाल के एडीसी के पद से हटाकर सिमडेगा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2017 बैच के कैलाश करमाली को एसपी रेल धनबाद से स्थानांतरित कर समादेष्टा, होमगार्ड रांची नियुक्त किया गया है। वहीं, 2022 बैच के शिवम प्रकाश को चक्रधरपुर के एसडीपीओ पद से हटाकर राज्यपाल का नया एडीसी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल राय और सुश्रुति को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), रांची में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
अविनाश कुमार जैप-7 के कमांडेंट.....
गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नवनियुक्त आईपीएस अधिकारियों में अविनाश कुमार को हजारीबाग स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस-7 का कमांडेंट बनाया गया है। इसी तरह दीपक कुमार को देवघर में झारखंड आर्म्ड पुलिस-5 के कमांडेंट के पद पर पोस्टिंग दी गई है। रोशन गुड़िया को एसपी सीआईडी के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है और जिन्हें नई पदस्थापना नहीं दी गई है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.