BIG BREAKING : जमीन कारोबारी का अपहरण, पूरी रात ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर, 6 लाख के कागज पर जबरन साइन


Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 12:53 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन कारोबारी लालटू महतो का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। पैसों के विवाद में अपने ही परिचितों पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि 20 मार्च की रात करीब 9:30 बजे चांदनी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम के पास लालटू महतो अपने परिचित अमितोष महतो उर्फ धनु के साथ मौजूद थे। तभी अचानक संतोष कर्मकार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों पर हमला बोल दिया।

अपहरण के बाद टॉर्चर का खौफनाक खेल......


मारपीट के बाद आरोपियों ने जबरन लालटू महतो को कार में ठूंस दिया और पारडीह स्थित बिग बाजार के पास ले गए, जहां विजय शर्मा और उसके ड्राइवर ने भी उनकी बर्बर पिटाई की।

पूरी रात बना रखा बंधक, लात-घूंसों से पिटाई.......

इसके बाद उन्हें विजय शर्मा के घर ले जाकर पूरी रात लात-घूंसों से पीटा गया। दर्द और दहशत के बीच आरोपियों ने जबरन 6 लाख रुपये के पांच मनी रिसीप्ट पर साइन करवा लिए. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उन्हें मुसाबनी ले जाकर रात 3 बजे तक लगातार प्रताड़ित किया।

अधमरी हालत में घर के बाहर फेंका......


पीड़ित के अनुसार, संतोष कर्मकार उन्हें अधमरी हालत में उनके घर के बाहर फेंककर फरार हो गया।

वीडियो आया सामने......


इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लालटू महतो के साथ बेरहमी से मारपीट होती साफ देखी जा सकती है।

अस्पताल में इलाज, जांच में जुटी पुलिस....


घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल में इलाज कराया और थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अब सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.