Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 18:06 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एल रोड स्थित एसएनटीआई के पास रविवार के सुबह तड़के करीब 4 बजे देवराज पिल्ले 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. देवराज कदमा के उलियान का निवासी था. घटना के बाद देवराज पिल्ले को उसके दोस्त उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है. घटना के संबंध में देवराज की मौसी ने बताया कि शनिवार रात के 10 बजे देवराज अपने 5 दोस्तों के साथ पूजा पंडाल घूमने के लिए निकला था. 5 दोस्त 2 बाइक पर सवार थे।
दोस्त ने बताया कि रातभर विभिन्न पूजा पंडाल में घूमते हुए वे लोग तड़के करीब 4 बजे एन रोड पहुंचे, जहां से उन्हें अपने घर उलियान लौटना था. इस बीच एसएनटीआई के पास उनकी बाइक से एक दूसरे ग्रुप में
घूम रहे युवकों की बाइक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के बीच वहां मारपीट हुई, इसके बाद प्रतिद्वंदी गुट के युवक जो हथियारों से लैश थे. उन्होंने चाकू से देवराज पर तीन बार हमला किया. चाकू देवराज के पेट में लगी जिसके बाद अफरा तफरी मच गई. चाकू लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए. तत्काल दोस्त उसे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर सुबह परिवार वालों को सूचना मिलने के बाद सभी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस मौजूद थी. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे हमलावरों का पता लगाएंगे और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे. इस आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पहले शव को कदमा के उलियान स्थित घर लाया गया, उसके बाद पार्वती घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोस्तों का कहना है कि छोटी सी दुर्घटना।के बाद यह घटना घटी. प्रतिद्वंद्वी गुट के युवक नशे में धुत थे. उनकी मंशा खतरनाक थी. देवराज अपने दो भाइयों में बड़ा था और टाटा स्टील में एक ठेकेदार के माध्यम से सोमवार से ड्यूटी पर जाने वाला था. पिता के ऑटो चलाने के चलते घर की माली हालत इतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन परिवार वालों को उम्मीद थी कि देवराज कंपनी में जॉब कर परिवार को योगदान देगा, उसके बाद घर की माली हालत बेहतर हो जाएगी और पिता को और ऑटो भी नहीं चलना।पड़ेगा. इधर इस घटना के बाद उलियान।में मातम का माहौल है और आक्रोश भी. परिवार वालों ने मांग की है कि किसी भी स्थिति में हत्यारों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.