BIG BREAKING : बोकारो में कर्ज की बोझ तले दबकर पूरा परिवार हो गया खत्म, आउट हाउस में मिली तीन लाशों से हड़कंप, मृतका की मां ने मकान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप...


Publish Date: Thu, 01 Jan 2026 09:56 AM (IST)


 

बोकारो (झारखंड) : झारखंड के बोकारो जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। हरला थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और कर्ज के भारी दबाव के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, दंपत्ति ने पहले अपने दो वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला?.......

मृतक की पहचान कुंदन तिवारी (निवासी बांका, बिहार) और उसकी पत्नी रेखा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार हरला थाना क्षेत्र के स्ट्रीट 5 में एक किराए के मकान में रहता था। कुंदन खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मी बताता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार लंबे समय से भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

कर्ज का दबाव और मकान मालिक पर आरोप.......


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सिटी आलोक रंजन खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आर्थिक तंगी के कारण उठाया गया आत्मघाती कदम प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने मृतक कुंदन को करीब 12 लाख रुपये कर्ज दिए थे, जिसकी वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

घटना में एक नया मोड़ तब आया जब मृतका की मां ने मकान मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया। मां का कहना है कि......

1. मकान मालिक ने जबरन उनसे कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया था।
2. कर्ज चुकाने के लिए जेवरात तक ले लिए गए थे।
3. बेटी और दामाद की मौत के पीछे मकान मालिक का हाथ है।



वहीं, मकान मालिक के बेटे मुकेश कुमार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे लोग दोपहर तक सामान्य थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में बच्चे को सामान दिलाने के बाद जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और फोन नहीं उठा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

पुलिस की जांच जारी...


हरला थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रेम विवाह और वित्तीय लेन-देन के विवाद मुख्य बिंदु हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.