BIG-BREAKING : भीषण सड़क हादसे में, दो की मौत एक की हालत चिंताजनक


Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 11:38 AM (IST)


 

सरायकेला : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा–सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलकौ गांव के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, चाईबासा की ओर से सरायकेला जा रही एक स्किप्ट डिजायर कार और सरायकेला की ओर से आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्किप्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में स्किप्ट डिजायर (संख्या JH05AQ-4961) के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पांड्राशाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.