Publish Date: Sun, 06 Oct 2024 10:25 AM (IST)
लंबे समय से जिस मैच का इंतजार था वह समय आ चुका है. 14 साल का वनवास खत्म कर ग्वालियर में क्रिकेट की एक बार फिर धूम मचने वाली है. ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को टी-20 क्रिकेट मैच होने जा रहा है. BCCI, MPCA और प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं जमा ली हैं लेकिन अब इस मैच को लेकर उठ रहे विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं. हिंदू संगठन मैच की घोषणा होने के साथ ही इसका विरोध कर रहे हैं।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि, ''जिस प्रकार बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं का कत्लेआम हुआ. हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा गया हिंदुओं की बहन बेटियों की इज्जतें लूटी गईं, उनके मकानों को खाली कराया गया और आज भी वह कर्म जारी है. उसके बाद भी भारत सरकार अपनी विदेश नीति पर बदलाव नहीं करके उस मैच को ग्वालियर के अंदर और अन्य प्रदेशों में करा रही है. इसलिए हिंदू महासभा को खुले मैदान में आना पड़ा और हम इसका विरोध करेंगे. क्योंकि हिंदुओं की हत्याओं पर ताली बजाने वाले लोगों को हम इस मैच के अंदर कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते।
जयवीर भारद्वाज का कहना है कि, ''हमने मैच का लगातार विरोध किया, लेकिन उसके बाद भी मैच कराया जा रहा है. हमने खुद प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखकर चिट्ठी भेजी, प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया. लेकिन हमारा यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. यह मैच अगर बांग्लादेश के अलावा किसी भी दूसरे देश के साथ होता तो हिंदू महासभा इसका समर्थन करती उसका स्वागत करती.'' जयवीर भारद्वाज के मुताबिक ''जब रविवार को भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैच होने जा रहा है तो उस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस मैच का बहिष्कार करें और साथ ही समस्त ग्वालियर वासियों से आह्वान किया है कि पूरे लश्कर क्षेत्र को (इसी क्षेत्र के शंकरपुर स्थित स्टेडियम में मैच आयोजित होगा) दोपहर 1:00 तक बंद रखा जाए. यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की चेतावनी होगी.''
2 अक्टूबर के दिन जब भारत और बांग्लादेश की टीम ग्वालियर पहुंची तो उसे दौरान भी हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की टीम को एयरपोर्ट से होटल तक जाने के बीच काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था. यही वजह है की बांग्लादेश की टीम को शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज अदा करने की प्रशासन ने परमिशन नहीं दी थी. इन हालातों को देखते हुए अब ग्वालियर कलेक्टर ने भी एक आदेश जारी कर दिया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.