BIG-BREAKING : झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव... पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को... 23 नवंबर को रिजल्ट...


Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 16:10 PM (IST)


 

BIG-BREAKING : झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव... पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को... 23 नवंबर को रिजल्ट...

JHARKHAND ELECTION DATE 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जो सस्पेंस चला रहा था वह आज समाप्त हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे. 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. झारखंड में चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।



महाराष्ट्र में एक ही चरण में होंगे मतदान....



महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतिजे सामने आएंगे. महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होंगे. यहां पर कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर दी गई है।



झारखंड में 11.84 लाख नए मतदाता....


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार झारखंड में इस बार पहली बार नए मतदाता के रूप में 11.84 लाख मतदान करेंगे. राज्य में मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है. इसमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरूष मतदाताओं की संख्या है. झारखंड में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे झारखंड में 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होनी है. इसमें से 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं. एससी की 9 और एसटी कैटेगरी की 28 सीटें आरक्षित हैं।


सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत.....


झारखंड की बात करें तो विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 42 सीटों की जरूरत पड़ेगी. ठीक इसी तरह से महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत पड़ेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.