Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 12:33 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के मानगो इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आज़ादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 12 के पास कपाली निवासी राजन खान पर एक युवक ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कार में घुसकर बचाई जान.....
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे राजन खान अपने दोस्त शारिक से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वे कार पार्क कर बाहर निकले, पहले से घात लगाए खड़े मोहम्मद नईम नामक युवक ने तलवार से अचानक हमला बोल दिया। हमले के दौरान राजन ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वापस अपनी कार में घुसकर जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई.....
सूचना मिलते ही आज़ादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नईम को तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।
एमजीएम अस्पताल में इलाज...
घायल राजन खान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
पुरानी रंजिश से इनकार.......
थाने में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने साफ कहा है कि वह हमलावर को पहले से नहीं जानते और न ही किसी प्रकार का विवाद रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.