Publish Date: Sun, 17 Nov 2024 08:23 AM (IST)
मणिपुर : मणिपुर के जिरीबाम जिले में तीन शवों के मिलने के बाद राज्य में हिंसा और आक्रोश फैल गया है. शनिवार (16 नवबंर 2024 ) को इंफाल घाटी के कई इलाकों में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. तीनों शवों के लेकर कहा जा है कि ये वही लोग हैं जो कुछ दिन पहले जिरीबाम से लापता हो गए थे. मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. शवों की बरामदी की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं. प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम और अन्य जिलों में टायर जलाकर सड़कों को ब्लॉक कर दिया. इसी बीच, स्थानीय बाजारों और दुकानों को बंद कर दिया गया, और इंफाल में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। जिरीबाम में शव मिलने के बाद से तनाव बढ़ गया है और मणिपुर की राजधानी इंफाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है. राज्य सरकार ने इस हिंसा के बाद शनिवार (16 नवंबर 2024) को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया. स्थानीय निवासी आरोप लगा रहे हैं कि उग्रवादियों ने भागते वक्त इन लापता लोगों का अपहरण किया था. इस मामले पर मैती संगठनों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए दावा किया कि उग्रवादियों के हाथों ये लोग मारे गए हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
मणिपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. 16 नवंबर, 2024 से प्रभावी इस आदेश के तहत, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, और अन्य प्रभावित जिलों में इंटरनेट सेवाएं दो दिन तक निलंबित रहेंगी. यह कदम राज्य में अफवाहों और भड़काऊ कंटेट के फैलने को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है. सरकार ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी ने मणिपुर में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार इस हिंसा को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में हिंसा और आगजनी की घटनाएं जारी हैं और इस बीच प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर गए हुए हैं. पार्टी ने मणिपुर में शांति और सुरक्षा की बहाली के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.