BIG-BREAKING : बाइक से आए अपराधियों ने आइसक्रीम कारोबारी के घर पर की हवाई फायरिंग.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 12:11 PM (IST)


 

जमशेदपुर : ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि बाइक से आए तीन अपराधियों ने प्रकाशनगर निवासी नवीन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। घटना रविवार रात की है। घटना की जानकारी मिलने पर नवीन ने गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गोली लोहे के दरवाजे को छेदते हुए दीवार में जा घुसी। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।


नवीन ने बताया कि अपराधी रात 9.30 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। आते हुए उन्होंने दरवाजे के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। उन्होंने सोचा कि पटाखा फूटा है। थोड़ी देर बाद उनकी नजर दीवार पर गई जहां छेद हो गया था। घर की तलाशी लेने पर एक खोखा मिला। सीसीटीवी की जांच की तो उसमें अपराधी फायरिंग करते नजर आए।


नवीन ने बताया कि उनका आइसक्रीम का कारोबार है। बीते कई दिनों से उनके आइसक्रीम वाहनों से चोरी हो रही थी। दो दिनों पूर्व चोरों को पकड़ लिया था। हालांकि, चोर उनका पुराना स्टाफ ही निकला इसलिए उसे छोड़ दिया था। संभवतः उन्हीं लोगों ने फायरिंग की होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.