Publish Date: Tue, 07 Jan 2025 07:55 AM (IST)
जमशेदपुर : बिहार में भूकंप के झटके मंगलवार को सुबह-सुबह लगे हैं.कई जिलों में इस भूकंप को महसूस किया गया. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में भी इसका असर दिखा है. सुपौल में 6 बजे के बाद अचानक तीन बार धरती डोली. पटना में भी लोग डरे-सहमे अपने-अपने घरों से बाहर भागे. पटना, भागलपुर, मधुबनी, लखीसराय समेत अन्य कई जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया है।
कई देशों में दिखा भूकंप का असर....
मंगलवार को सुबह-सुबह बिहार के कई जिलों में भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया. सुपौल और मधुबनी समेत कई जिलों में धरती कई बार डोली. भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत में बताया जा रहा है. वहीं भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी इस भूंकप का असर दिखा. बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन में भी धरती डोली है।
जब अचानक डोलने लगी धरती.....
मंगलवार की सुबह ठंड और कोहरे की मार के कारण लोग अपने घरों में रजाई में दुबके हुए थे. अचानक उन्हें महसूस हुआ कि धरती डोल रही है. लोग अभी कुछ सोच पाते कि कमरे में लटक रहा पंखा और पलंग वगैरह भी थर्राने लगा. लोग समझ गए कि भूकंप ने दस्तक दे दी है. आनन-फानन में सभी कमरों से बाहर भागे और खुले जगह में जाकर खुद को सुरक्षित किया. जब स्थिति सामान्य हुई तो लोग वापस कमरे में लौटे. लेकिन थोड़ी ही देर में फिर से भूकंप के झटके लगे. जिसके बाद लोग करीब आधे घंटे तक घर से बाहर ही रहे।
सुपौल-मधुबनी समेत कई जिलों में दिखा असर.....
सुपौल में तीन बार झटके महसूस किए गए. पटना, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, लखीसराय, गोपालगंज समेत कई अन्य जिलों में लोगों ने भूकंप को महसूस किया. हालांकि किसी तरह की कहीं से कोई हताहत की खबर नहीं है. बिहार में रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तिव्रता 5.3 बतायी गयी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.