Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 08:06 AM (IST)
पाकिस्तान : पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 30 आतंकवादी मारे गए हैं. सेना द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान पाकिस्तान के लक्की मारवात, करक और खैबर जिलों में चलाया गया. सेना ने एक बयान में कहा कि लक्की मारवत जिले में 18 आतंकवादियों को 'जहन्नुम में भेज दिया', जबकि करक में आठ आतंकवादी मारे गए. सेना ने कहा कि लक्की मारवत मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल हुए हैं।
पाकिस्तान में पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि घटना स्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया गया है. इससे पहले 17 जनवरी को खैबर जिले के तिराह इलाके में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए थे. वही खैबर जिले के बाग इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें सरगना अजीज उर रहमान उर्फ कारी इस्माइल और मुखलिस शामिल थे. वहीं सेना द्वारा चलाए गए, इस अभियान में दो आतंकवादी घायल हो गए।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने 30 आतंकवादियों के मारे जाने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने भी सुरक्षा बलों की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान सभी प्रकार के आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.