BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....


Publish Date: Sun, 02 Feb 2025 09:54 AM (IST)


 

धनबाद : गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर पालोबेड़ा गांव के पास के हादसा हो गया। पिकअप वैन और कार की शनिवार को टक्कर हो गयी। घटना में गोविंदपुर जैप के निकट स्थित मास्टर कॉलोनी निवासी अरविंद ओझा (55) की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी सरोज ओझा, बड़े भाई रेलकर्मी प्रफुल्ल ओझा व प्रफुल्ल की पत्नी सुधा ओझा घायल हो गये। इलाज के दौरान सुधा झा की भी जान चली गई।


घायलों का इलाज स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मृतक के पिता रामाशंकर ओझा जैप थ्री में सूबेदार मेजर थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गोविंदपुर में ही घर बना कर रह गये। अरविंद ओझा डेयरी फार्म का कारोबार करते थे।


जानकारी के अनुसार अरविंद ओझा ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की थी। उसी को लेकर खरमास की समाप्ति के बाद सभी अपनी कार (जेएच 10एपी 3670) से देवघर पूजा करने गये थे. लौटने के क्रम में पालोबेड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से जामताड़ा की ओर जा रहे पिकअप वैन (जेएच 05 डीएफ 9189) के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गयी।




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।



पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया, जहां अरविंद ओझा की मौत हो गयी। घायल तीनों को परिजन इलाज के लिए धनबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.