BIG BREAKING : छोटा गोविंदपुर में डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार... 2 फरार.


Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 10:00 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर की परसूडीह पुलिस ने छोटा गोविंदपुर के पास एक निर्माणाधीन फ्लैट में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे कॉलोनी निवासी सुजल गोप, सुभाषनगर निवासी दिनेश पात्रो उर्फ शुरु बाबू, पूर्णाडीह निवासी राकेश पाल उर्फ सोना भगत, काली मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले सनुप गोप और जादूगोड़ा निवासी असीम दास शामिल है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया है। शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोविंदपुर के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में कुछ लोग जमा हुए है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना पर एक टीम का गठन कर छापेमारी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को देख मौके से दो लोग फरार हो गए जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस को देख सुजल गोप ने अपने पास रखे हथियार को छिपा दिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे लोग एकजुट होकर डकैती करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पूर्व में कुछ लोगों से रंगदारी की भी मांग की है। डीएसपी ने बताया कि सुजल और दिनेश के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.