Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 15:32 PM (IST)
यूपी-दिल्ली में लगातार बदल रहा था ठिकाना, पुलिस की निगरानी में था आरोपी; हत्या की साजिश और शूटरों को जुटाने में भूमिका का आरोप
जमशेदपुर : चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पुलिस ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद सिंटू सिंह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।
दिल्ली के होटल में चल रही थी पनाह, दबिश देकर गिरफ्तारी......
गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर दिल्ली के एक होटल में छापेमारी की। बताया गया कि सिंटू सिंह इसी होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जमशेदपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस जांच में सिंटू सिंह की भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। आरोप है कि उसने हत्याकांड की पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में व्यवस्थापक की भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, उसने शूटरों को एकजुट करने और वारदात की योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस साजिश में अशोक सिंह राघव के साथ उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
24 अगस्त को गोलियों से छलनी कर दी गई थी निखार की जिंदगी......
गौरतलब है कि 24 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निखार अपने घर से निकलने के बाद चांडिल थाना क्षेत्र स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन पहुंचे थे। वहां उन्हें चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया और उसके साथी मनमन सिंह व गुरुचरण सिंह से जमीन से जुड़े मामले में बातचीत करनी थी. बताया गया कि संबंधित जमीन होटल से कुछ दूरी पर स्थित है, जहां निर्माण कार्य शुरू किया जाना था। इसी सिलसिले में निखार होटल पहुंचे थे।
रेकी के बाद घात लगाए बैठे थे हमलावर.....
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले अपराधियों ने इलाके की रेकी की थी। हमलावर निखार के होटल पहुंचने और बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। दोस्तों से बातचीत के बाद जैसे ही निखार होटल से बाहर निकले, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। निखार को 11 गोलियां लगीं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
सिंटू की गिरफ्तारी से खुलेंगे साजिश के कई राज......
सिंटू सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की साजिश कब और कहां रची गई, शूटरों से सिंटू सिंह का संपर्क कैसे हुआ, वारदात के लिए किसने क्या भूमिका निभाई और हत्या के पीछे वास्तविक मकसद क्या था. पुलिस को उम्मीद है कि सिंटू से पूछताछ के बाद हत्याकांड की पूरी साजिश, शूटरों की भूमिका और फरार आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.