big-alert-meteorological-department : झारखंड में 2 दिसंबर तक ठिठुरन और कंपकंपी... चक्रवाती तूफान फ़ेंगल की वजह से तेजी से गिरेगा पारा....तेज बारिश और भूस्खलन के आसार... मौसम विभाग ने कहा….


Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 10:38 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। चक्रवाती तूफान फेंगल का असर अगले एक सप्ताह तक बड़ी तेजी से दिखाई देगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन-चार दिनों में पारा 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रात को आसमान में बादल छाये रहेंगे, वहीं दिन में कोहरा हो सकता है। वहीं शीत लहरी का भी असर कई जगहों पर दिख सकता है। दो दिसंबर के बाद मौसम में राहत महसूस होगी।


बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पश्चिमी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। हालांकि, इसका असर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में खास तौर पर देखा जाएगा और झारखंड में एकदम आंशिक प्रभाव होगा। यहां आने वाले दो-तीन दिन तक तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट संभव है और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है.यानी दिन और रात के तापमान में कोई अधिक फर्क नहीं रह जाएगा।


मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा झारखंड का सबसे सर्द जगह रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।


तेज बारिश और होगा भूस्खलन....

मौसम विज्ञान के अनुसार चक्रवात फेंगल उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक इसके उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी तटों, विशेष रूप से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम तक पहुंचने की आशंका है। इसेस इन इलाकों में तेज बारिश और भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है।


चक्रवात फेंगल के कारण स्थानीय प्रशासन ने चेन्नई, पुडुचेरी, कराईकल चेंगलपट्टू और आसपास के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। लोगों से आग्रह किया गया है कि अपने घरों में टॉर्च, बैटरी और पीने के पानी सहित इमरजेंसी मेडिकल किट साथ रखें।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चक्रवात फेंगल की स्पीड करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटा है और वह चेन्नई की तरफ बढ़ रहा है।



चक्रवात के चलते कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसका मतलब है कि इन इलाकों में मध्यम से तेज भारी बारिश होने की आशंका है। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी, लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में रहें। लोग मौसम के बारे में लगातार अपडेट लेते रहें। समुद्र के आसपास न जाएं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.