Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:17 AM (IST)
चाईबासा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुकदमे में मदद के नाम पर मांगी थी रिश्वत......
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसीबी में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद करने के एवज में उससे रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।
15 हजार रुपये लेते ही दबोचा.....
तय योजना के तहत एसीबी की टीम ने गुरुवार को बंदगांव में जाल बिछाया। करीब दोपहर 1:30 बजे जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये लिए, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।
एसपी बोले- आरोप सही मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई......
मामले में पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. फिलहाल एसीबी की पूछताछ और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.