जमशेदपुर में बड़ा एक्शन : सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, दीपक तिवारी उर्फ काना को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Publish Date: Tue, 27 Jan 2026 03:29 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना चौक स्थित डीबी रोड पर सोमवार की शाम सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक कुख्यात अपराधी द्वारा माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि दीपक तिवारी उर्फ काना एक नाश्ता दुकान में मौजूद है। बताया जाता है कि दीपक तिवारी पहले संजीत गिरोह से जुड़ा हुआ था और शराब के अवैध कारोबार की देखरेख करता था। हाल के दिनों में उसने अपना अलग गिरोह खड़ा कर अपराध की दुनिया में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार......

सूचना मिलते ही थाना से पदाधिकारी और जवान आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक तिवारी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रामनगर शारदा मैदान का निवासी बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस प्रशासन ने उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिछले महीने ही उसे तड़ीपार किया था।

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी.......

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक तिवारी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से जमशेदपुर, विशेषकर अपने गृह क्षेत्र बागबेड़ा में दाखिल हुआ था। बागबेड़ा बड़ौदा घाट में सरस्वती पूजा का विसर्जन सुबह से ही चल रहा था और गणतंत्र दिवस के बाद भी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। इसी बीच शाम करीब 8:30 बजे पुलिस जवानों ने उसे फिल्मी अंदाज में दबोच लिया।

फायरिंग की सूचना, लेकिन पुष्टि नहीं.....

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दीपक तिवारी उर्फ काना पर हत्या, शराब का अवैध कारोबार, फायरिंग समेत कई संगीन आरोप दर्ज हैं। वर्ष 2021 में गांजा कारोबारी बब्बलू सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.