Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 23:26 PM (IST)
जमशेदपुर : जिउतिया पर्व के मौके पर शनिवार को गांधी घाट के नीचे नदी में स्नान करने के दौरान समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दो बेटियां डूब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। एक युवती को नदी पर हवा मिठाई बेचने वाले युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर बचा लिया, जबकि दूसरी की तलाश देर शाम तक जारी रही।
बताया गया कि संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ जिउतिया पर्व के अवसर पर स्नान करने गांधी घाट के नीचे नदी में गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद छायानगर निवासी जम्मू शेख ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और एक युवती को बाहर निकाल लिया। जम्मू शेख मूल रूप से बंगाल का रहने वाला बताया गया है और जमशेदपुर में हवा मिठाई (कैंडी) बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है. नदी से निकाली गई युवती की पहचान ज्योति (19) के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। दूसरी बच्ची के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ गई।
विकास सिंह ने प्रशासन से मांगा तत्काल रेस्क्यू.......
घटना की जानकारी मिलने के बाद संतोष ठाकुर ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया। विकास सिंह ने तत्काल उपायुक्त और जिला प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए नदी में डूबी दूसरी बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कराने का आग्रह किया. काफी देर बाद कुछ स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे नदी में उतरकर डूबी बच्ची की तलाश शुरू की। देर तक आधिकारिक रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जाता रहा, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई।
जिउतिया की भीड़ के बावजूद घाट पर नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था......
घटना ने जिउतिया पर्व के दौरान नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्व के कारण गांधी घाट समेत विभिन्न नदी घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ थी। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। मौके पर गोताखोरों की तैनाती भी नहीं की गई थी। लोगों का कहना है कि यदि घाट पर प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद होते तो हादसे के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया जा सकता था. फिलहाल नदी में डूबी दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहाल हैं।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.