Publish Date: Mon, 28 Apr 2025 10:47 AM (IST)
मध्य प्रदेश : मंदसौर जिले के संजीत क्षेत्र स्थित कछारिया गांव में बड़ा हादसा हो गया. जहां एक वैन बाइक से टकराने के बाद फिसलकर कुएं में गिर गई. जिससे 12 लोगों की मौत हो गई. वैन में कुल 14 लोग सवार थे. कुएं में गिरे लोगों को बचाने गए एक व्यक्ति और हादसे के शिकार बाइक सवार की भी मौत हो गई. फिलहाल प्रशासन की मदद से सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है. वैन में सवार कुएं में गिरने के बाद बच निकली महिला, जिसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने बताया कि एक बाइक सवार सड़क पर आ रहा था. हम लोग आंतरी माता का दर्शन करके लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पर आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में वैन टकरा गई और टक्कर होने के बाद वैन कुएं में गिर गई. कुएं की मुंडेर नहीं थी. वैन के कुएं में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक वाहन वैन से जा टकराई. जिससे वैन में कुएं में गिर गई. वैन में 14 लोग सवार थे. उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरे एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई. वाहन की चपेट में आए एक व्यक्ति की भी इस घटना में मौत हो गई. कुएं से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ग्यारह कुएं में और एक सड़क पर मरा है. मामले की जांच की जा रही है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. मोदी ने एक्स पर कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. दुर्घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि मृतकों की संख्या 12 हो गई है।
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.