BEEAKING : शीतलहर के चलते झारखंड में बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद


Publish Date: Mon, 05 Jan 2026 17:44 PM (IST)


 

रांची : झारखंड में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

यह आदेश प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगा। विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

वहीं, यदि किसी विद्यालय में उक्त अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकेंगे। आदेश को विभागीय सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।


गौरतलब है कि स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां चल रही थीं। सभी स्कूल 5 जनवरी को खुलने वाले थे। शीतलहर को देखते हुए रविवार को झारखंड के सभी स्कूलों में 5 जनवरी और 6 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया था। अब इन छुट्टियों को 8 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.