बन्ना गुप्ता को लौटानी होगी अपनी ग्लाॅक पिस्टल, प्रशासन ने जारी किया नोटिस, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता से राजकीय शस्त्रागार में लौटाने का आदेश


Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 14:53 PM (IST)


 

रांची : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता ब्रजेश गुप्ता उर्फ बन्ना गुप्ता से प्रशासन ने अत्याधुनिक ग्लाॅक पिस्टल लौटाने का आदेश दिया है। यह पिस्टल उन्होंने हेमंत सोरेन और चम्पाई सोरेन के कार्यकाल में मंत्री रहते हुए खरीदी थी। बताया जाता है कि 2022-23 में उन्होंने यह पिस्टल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से खरीदी थी और उस समय इसका लाइसेंस भी प्राप्त किया था।

चुनाव में सरयू राय से हारने के बाद बन्ना गुप्ता राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ गए और अब सरकार ने उनसे यह हथियार लौटाने को कहा है। जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की ओर से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि ब्रजेश गुप्ता से यह पिस्टल लेकर राजकीय शस्त्रागार में जमा कराया जाए।

विशेष है यह ग्लाॅक पिस्टल......

पुलिस विभाग से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, ग्लाॅक वर्तमान में सबसे आधुनिक और महंगे हथियारों में से एक है, जिसका बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपये है। यह 0.45 बोर की पिस्टल है, जिसे सामान्य नागरिकों को रखने की अनुमति नहीं है। झारखंड में यह हथियार बेहद कम लोगों को दिया गया है, जबकि साधारण नागरिकों को सिर्फ 0.32 बोर की पिस्तौल रखने का लाइसेंस दिया जाता है।

सरकारी आदेश के आधार पर होगी वापसी......

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव की ओर से 6 मार्च 2025 को जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में यह शस्त्र रखने वाले एकमात्र व्यक्ति ब्रजेश गुप्ता उर्फ बन्ना गुप्ता ही हैं। विभागीय निर्देशानुसार उनसे यह हथियार प्राप्त कर राजकीय शस्त्रागार में जमा किया जाना है। इसके साथ ही, उनसे धारित दो शस्त्रों में से एक 0.45 बोर पिस्टल को प्राप्त कर राजकीय शस्त्रागार में जमा करने का आदेश दिया गया है।

क्या बोले बन्ना गुप्ता......

दूसरी ओर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस मामले में कोई सूचना नहीं है और न ही प्रशासन ने नोटिस भेजा है। जैसे ही नोटिस मिलेगा, मैं नियमानुसार जवाब दूंगा। फिलहाल मैं संगठन के काम से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में व्यस्त हूं’।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.