बन्ना गुप्ता : यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है... कदमा, सोनारी और मानगो में चल रहे विकास कार्य बंद ना हो जाएं... इस बात से हूँ चिंतित....


Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 17:43 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने इस जमशेदपुर के सुसंस्कृत मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता पढ़ते हुए कहा कि यह हार एक विराम है, मेरा जीवन महासंग्राम है. क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के 95768 मतदाताओं ने मुझपर भरोसा जताया है. उनलोगों में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना समर्थन दिया है।



मेरी चिंता इतनी भर है कि मेरे द्वारा प्रारम्भ किए गए कार्य रुकने नहीं चाहिए. चाहे मानगो का फ्लाइ ओवर हो या एमजीएम का नया हॉस्पिटल हो अथवा विश्वस्तरीय बस स्टैंड आदि सभी कार्य जारी रहने चाहिए. कदमा, सोनारी एवं मानगो में कई सड़कों का चौड़ीकरण, पार्क एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण चल रहा है, जो रुकने नहीं चाहिए. सोनारी में दोमुहानी संगम को वे एक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करना चाहते थे।



अब यह जिम्मेदारी जमशेदपुर की जनता पर है. बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए सोलह सीटों पर पार्टी की शानदार जीत के लिए बधाई दी. बन्ना गुप्ता ने सफल नेतृत्वकर्ता हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के लिए बधाइयां दी. बन्ना गुप्ता ने अपने हर कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें कर्तव्य पथ से डिगना नहीं है बल्कि पूर्व की भांति समाजसेवा करते रहना है. समाजसेवा के लिए राजनीतिक पद एक माध्यम हो सकता है, किंतु वो शर्त नहीं है।



उन्होंने कहा कि मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता है. मुझे राजनीति या पद विरासत में नहीं मिले. उन्होंने सड़कों पर कई आंदोलन किए हैं और जनहित के मुद्दों को मजबूती साथ उठाया है।



वे सदैव गरीब, कमजोर वर्ग, माताओं के हर काम के लिए तत्पर रहे हैं और जो भी पद उन्हें मिला, वो उन्हीं के आशीर्वाद से मिला. अतएव उनका घर का दरवाजा और उनका कार्यालय पहले की तरह जनता के लिए सदैव खुला रहेगा. चाहे पेंशन हो या जनहित का कोई अन्य कार्य, उनके कार्यालय से पहले की भांति ही होते रहेंगे. मुझे प्रसन्नता इस बात की है हमलोग एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं. जनहित का कोई भी मामला होगा, वे मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.