Publish Date: Tue, 29 Oct 2024 18:42 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो को ट्रैफ़िक जाम से मुक्त करने के लिये फ्लाइ ओवर का निर्माण करवाया जा रहा है. किंतु जब जमशेदपुर के विकास की गाथा लिखने वाली इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए सर्वे शुरू हुआ था, तो वर्ष 2022 में सरयू राय ने इसे हास्यास्पद परिकल्पना और झूठी घोषणा बतलाया था. नकारात्मक सरयू राय ने कहा था कि यह एक अनुपयोगी एवं फ़िज़ूलखर्ची वाली सोच है. अभियांत्रिकी कसौटियों पर भी यह खोटा साबित होगी. भगोड़ा नेता सरयू राय ने कहा था कि विडम्बना है कि सरकार के योग्य अभियंताओं ने किसी अस्वस्थ एवं असंतुलित दिमाग़ की ऐसे घटिया राजनीतिक फ़ितूर को सर्वेक्षण लायक़ समझा और घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्हें पहले ट्राफ़िक सर्वे करना चाहिए था. यातायात की प्रकृति और घनत्व पर गहन मंथन करना चाहिए था. अंतर्विभागीय विमर्श करना चाहिए था तब किसी समुचित निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिये था, न कि दौड़कर सर्वे के लिए पहुंच जाना चाहिए था. पलटू राम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशी सरयू राय ने यह भी कहा था कि वस्तुतः सर्वेक्षण के इस प्रयास का दुरूपयोग राजनीतिक प्रचार पाने के लिए हुआ है।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो फ्लाइ ओवर के निर्माण की योजना का शुभारंभ करने में सरयू राय ने कई बाधाएं डाली. उन्होंने सरकार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मुख्य अभियंता और टाटा स्टील को कई पत्र लिखे. इस परियोजना को रोकने का हर संभव कुत्सित प्रयास किया. किंतु मैं उनकी नकारात्मकता से वाकिफ हूँ. इसलिए जनहित में अपने ईमानदार प्रयासों को जारी रखा. आज जनता के आशीर्वाद से मानगो फ्लाइ ओवर का काम प्रारंभ हो चुका है. मैं यह भी वादा करता हूँ कि यह परियोजना ससमय पूर्ण होगी।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि जदयू प्रत्याशी सरयू राय वो शख्स है, जिसने पिछले चुनाव में कमल छाप को डूबाने का काम किया था. इस बार वे कहते हैं कि कमल ही सिलेंडर है. उनसे पूछना चाहिए कि पिछली बार क्या हुआ था, जब आप सिलेंडर की गैस से कमल को मुरझाने का काम कर रहे थे. असल में उस व्यक्ति का चाल, चरित्र और चेहरा समय के अनुसार बदलते रहता है।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को कमजोर करना है. वे भाजपा कार्यकर्ताओं को जदयू में शामिल करवा कर भाजपा का जमीनी आधार खत्म करना चाहते हैं. चूंकि भाजपा ने सरयू राय को निष्कासित किया था इसलिए वे भाजपा से चिढ़े हुए हैं और भाजपा की जड़ खोद रहे हैं।
बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं...
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कदमा, बिस्टुपुर, सोनारी, धतकिडीह, मानगो, सर्किट हाउस, साकची विभिन्न स्थानों से कांग्रेस, झामुमो, राजद एवं कम्युनिस्ट के कार्यकर्त्ता कदमा स्थित बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचे. बन्ना गुप्ता ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने कहा कि दीपमाला का यह पर्व क्षेत्र में खुशहाली लाये. क्षेत्र का हर घर विकास रूपी दीपक की रोशनी से जगमगा उठे, इसी उद्देश्य से हम लोग कार्य करें।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.