क्रिस गेल की कप्तानी में खेलेंगे सरायकेला-खरसावां के अज़हर, 3 जून से शुरू होगा बिग क्रिकेट लीग सीजन-2


Publish Date: Wed, 20 May 2026 10:02 AM (IST)


 

जमशेदपुर/खरसावां : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चर्चित Big Cricket League Season 2 का दूसरा सीजन 3 जून से दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। इस बार सरायकेला-खरसावां जिले के युवा क्रिकेटर Azhar वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle की कप्तानी वाली नॉर्दर्न चैलेंजर्स टीम से खेलते नजर आएंगे।

नॉर्दर्न चैलेंजर्स टीम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान Tillakaratne Dilshan, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज S. Sreesanth सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। लीग का दूसरा सीजन पहले से अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।

25 हजार खिलाड़ियों में हुआ चयन......

जानकारी के अनुसार देश के 16 बड़े शहरों में आयोजित फिजिकल और डिजिटल ट्रायल में करीब 25 हजार क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 60 खिलाड़ियों का चयन बिग क्रिकेट लीग के लिए किया गया। अज़हर के अलावा जमशेदपुर के विशाल प्रसाद और शुभम सिंह का भी चयन हुआ है।

कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल......

इस सीजन में Shikhar Dhawan, Irfan Pathan, Harbhajan Singh, Martin Guptill, Angelo Mathews और Thisara Perera जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. वहीं जमशेदपुर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान में Jharkhand State Cricket Association के सचिव Saurabh Tiwary भी MP Tigers टीम से खेलते नजर आ सकते हैं, जिससे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

क्रिस गेल के साथ खेलने को लेकर उत्साहित अज़हर......

अज़हर ने कहा कि क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस लीग के जरिए उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा. गौरतलब है कि अज़हर बिग क्रिकेट लीग के पहले सीजन में भी खेल चुके हैं। उस दौरान वह भारत के पूर्व ऑलराउंडर Yusuf Pathan की कप्तानी वाली MP Tigers टीम का हिस्सा थे. लीग के कमिश्नर Dilip Vengsarkar, प्रेसिडेंट R. P. Singh, वाइस प्रेसिडेंट Courtney Walsh और को-फाउंडर Anirudh Chauhan ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सीजन-2 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.