Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 17:45 PM (IST)
जमशेदपुर : पिछले कई दिनों से जमशेदपुर के मानगो इलाके में मानगो नगर निगम के द्वारा कचड़े को नही उठाया जा रहा है, जिस कारण से मानगो के सड़को, गली और मोहल्लों पर कचड़े का जमावड़ा देखा जा सकता है, जो अब इस हद्द तक बढ़ चुका है कि मेन रोड की सड़कें कचड़ों से आधी ढक चुकी है, कचड़ों की बदबू से आस आप की घरों में रहना मुश्किल हो गया है, अब यह स्थिति कुछ दिनों से और भयावह हो कर बीमारियों को जन्म देना शुरू कर सकती है, अगर इससे बीमारियां उत्पन्न होना शुरू हुई तो इसके सीधे ज़िम्मेदार मानगो नगर निगम, ज़िला अधिकारी, यहां के विधायक और सांसद होंगे, *आजाद समाज पार्टी ने बढ़ रहे कचड़े को लेकर जगह जगह पर पोस्टर लगाया हैं और इन पोस्टर के माध्यम से यहाँ के आसंवेदनशील सांसद, विधायक और जिला प्रशासन ज़िन्दाबाद के साथ उन्हें जनता के प्रति उनकी जवाबदेही का एहसान दिलाने की कोशिश की है।
चुनाव के पहले बड़े बड़े वादे और चुनाव खत्म होते ही मानगो की जनता के साथ यह सौतेला व्यवहार करना यह बताता है कि राजनैतिक पार्टियों के मंत्री और विधायक को केवल जनता के वोटों से मतलब है, वह चाहे मौजूदा सांसद, विधायक हों या फिर पूर्व मंत्री और विधायक।
आज़ाद समाज पार्टी चुनाव के पहले भी जनता के मुद्दों के साथ खड़ी थी और आज भी खड़ी है, और पूरी ईमानदारी से जनता के समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत है।
आज़ाद समाज पार्टी इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह घोषणा करती है कि अगर अगले 3 दिनों में मानगो की सड़को पर फैले कचड़ों को नही उठाया गया तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे और मानगो नगर निगम के कार्यालय के सामने सारे मानगो के कचड़े को फेकने का काम करेंगे और जनता के हित में उन्हें गंदगी और बीमारी से बचाने के लिए सड़क पर आंदोलन करेंगे।
आज के इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से जिला प्रभारी परवेज़ खालिद, ज़िला अध्यक्ष धीरज मुखी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश सचिव संत लाल।रविदास, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जिब्रान आज़ाद, जुला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, ज़िला युवा अध्यक्ष मज़हर खान, युवा उपाध्यक्ष फैय्याज अहमद, युवा सचिव वासिम अहमद, युवा सचिव कैफ, एजाज़ आलम, मौलाना अलाउद्दीन और अन्य उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.