सिदगोड़ा में टाटा स्टीलकर्मी पर हमला : चापड़ से वार का आरोप, पुलिस बोली- दीवार से सिर टकराने से लगी चोट.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 10:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टाटा स्टील के कर्मचारी राजन पांडेय (45) गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पक्ष ने अपने साले पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अलग सामने आया है। पुलिस का कहना है कि राजन पांडेय को चापड़ या चाकू से चोट नहीं लगी, बल्कि आपसी धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से उनका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट आई. घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल राजन पांडेय को परिजन तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनके सिर में 27 टांके लगाए गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल राजन पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी, सास और साले के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि सास और साला लगातार पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर पत्नी भी उनका साथ देती है। रविवार रात पत्नी के साथ विवाद के दौरान साला और सास भी मौके पर पहुंच गये। आरोप है कि इसी दौरान साले ने चापड़ निकालकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का पक्ष

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चापड़ या चाकू से हमला होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें राजन पांडेय गिर गये और उनका सिर दीवार से टकरा गया। इसी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े. पुलिस का कहना है कि घायल का विस्तृत बयान दर्ज किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.