Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 09:12 AM (IST)
उत्तर प्रदेश : हाथरस से बेहद शर्मनाक वीडिया वायरल हो रहा है। यहां के बांग्ला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर अपनी छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। प्रोफेसर ने एक नहीं कई छात्राओं के साथ इसी तरह से अश्लील हरकतें की हैं। छात्राओं से रेप का भी आरोप लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ बेहद अश्लील हरकतें कर रहा है। वीडियो भी प्रोफेसर ने खुद ही बनाया है। वीडियो वायरल होने से कॉलेज ही नहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने रेप समेत कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। प्रोफेसर की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है।
नौकरी लगवाने और परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर कॉलेज का भूगोल विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश कुमार कॉलेज की छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें लंबे समय से कर रहा था। ब्लैकमेल करने के लिए खुद वीडियो भी बनाता था। कहा जा रहा है कि प्रोफेसर की इन हरकतों को लेकर एक महीने पहले महिला आयोग और पुलिस अधिकारियों को गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हाथरस गेट में पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.