Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 12:36 PM (IST)
Crime News : ना जाने पत्नियां इतनी क्रूर कैसे हो गयी है। आये दिन दिन पत्नियां अपने पति को मौत के घाट उतरवा रही है। इंदौर की सोनम रघुवंशी प्रकरण के बाद तो मानों ऐसी घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। बिहार-झारखंड में तो ये परिपाटी बनती जा रही है। ऐसा ही एक नया मामला राजधानी पटना में सामने आया है।
17 जून 2025 को एक बर्फ कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। 20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी, शूटर और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वारदात मसौढ़ी थाना क्षेत्र के श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में मंगलवार 17 जून को दोपहर लगभग 11:30 बजे हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस हत्या की जांच में पटना पुलिस ने जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया।
सिटी एसपी परिचय कुमार के अनुसार, यह हत्या दीपक की पत्नी ने अपने प्रेमी लक्की के साथ मिलकर करवाई थी। बीबी ने प्रेमी लक्की इस रिश्ते को लेकर दीपक से छुटकारा पाना चाहता था, जबकि पत्नी अपने अवैध संबंधों के खुलासे से डर रही थी।पुलिस जांच में सामने आया कि लक्की ने दीपक की हत्या के लिए ₹20,000 में एक शूटर को सुपारी दी।
तय योजना के मुताबिक दीपक को मंदिर बुलाया गया, जहां शूटर ने उसे गोली मार दी। यह हत्या दिनदहाड़े और सार्वजनिक स्थान पर हुई, जिससे पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और जांच को तेज किया।
सीसीटीवी फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत....
हत्या की गुत्थी सुलझाने में मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भूमिका अहम रही। फुटेज खंगालने पर पुलिस ने चार संदिग्धों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार हुए चार आरोपी....
1. मृतक की पत्नी और साजिश की मास्टरमाइंड।
2. लक्की – प्रेमी और सुपारी देने वाला।
3. शूटर – जिसने हत्या को अंजाम दिया।
4. नाबालिग लड़का – जिसने लाइनर की भूमिका निभाई और मौके की रेकी की।
प्रयुक्त हथियार भी बरामद....
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।”महज ₹20,000 की सुपारी देकर मृतक की पत्नी ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए पति की निर्मम हत्या करवा दी। सीसीटीवी की मदद से हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अब अंतिम चरण में है।”
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.