Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:28 AM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। एडीजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से हादसे की परिस्थितियों और घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
एडीजी मनोज कौशिक ने मरीन ड्राइव की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटाने तथा दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। निर्देश के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि गुरुवार तड़के मरीन ड्राइव के दोमुहानी क्षेत्र के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार युवाओं की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार छात्र-छात्राएं शामिल थे।
हादसे के बाद से मरीन ड्राइव की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाने के साथ-साथ दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
चार युवाओं की मौत की इस घटना ने पूरे जमशेदपुर के साथ-साथ राज्य को भी झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा, रात के समय वाहनों की निगरानी और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.