Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 11:26 AM (IST)
जमशेदपुर : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए कहा है कि अब जो भी आवारा कुत्ते पकड़े जाएंगे, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी जगह पर वापस छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था. कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पूरी तरह से मना होगा. इसके लिए नगर निगम विशेष भोजन क्षेत्र बनाएंगे, जहां लोग इन कुत्तों को खाना खिला सकेंगे. इन भोजन क्षेत्रों में नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें साफ लिखा होगा कि कुत्तों को केवल यहीं खाना दिया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति सड़क पर कुत्तों को खाना खिलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले, कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के डॉग शेल्टर्स से कुत्तों को बाहर छोड़ने पर रोक लगाई थी. अब इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने साफ किया कि यह आदेश उन कुत्तों पर लागू नहीं होगा, जो रेबीज से संक्रमित हैं, संक्रमण की आशंका है या जिनका व्यवहार आक्रामक है. कोर्ट ने यह भी कहा कि जो लोग पशु प्रेमी हैं और कुत्तों की देखभाल करना चाहते हैं, वे उन्हें गोद लेने के लिए एमसीडी (MCD) के पास आवेदन कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का दायरा बढ़ा दिया है. अब यह सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं रहेगा. कोर्ट ने पूरे देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस मामले में पक्षकार बनाया है. साथ ही, जो याचिकाएं आवारा कुत्तों को लेकर अलग-अलग हाई कोर्ट्स में लंबित थीं, उन्हें भी सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है. अब इन मामलों की सुनवाई आठ हफ्ते बाद होगी।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.