Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 08:22 AM (IST)
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक परिवार ने घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने वाली अपनी जीवित और वयस्क बेटी का रविवार को ‘श्राद्ध’ कर दिया. कॉलेज की छात्रा के परिवार ने कहा कि श्राद्ध की रस्म इसलिए की गई क्योंकि उसने परिवार के सदस्यों का अपमान किया है और वह उनके लिए अब मर चुकी है. यह रस्म उसके एक व्यक्ति के साथ भागकर कहीं और शादी करने के 12 दिन बाद की गई।
उसके चाचा सोमनाथ बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह हमारे लिए मर चुकी है. हमने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह हमारी बात सुनना भी नहीं चाहती थी. उसने हमें इस तरह छोड़कर बदनामी कराई. बहुत हो गया. ‘श्राद्ध’ की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें सिर मुंडवाना भी शामिल था. पुजारी द्वारा श्राद्ध अनुष्ठान के आयोजन के दौरान युवती की मालायुक्त तस्वीर रखी गई थी. युवती की मां ने कहा,‘हमने उसके सभी निजी सामान भी जला दिए हैं.’’ परिवार ने स्थानीय कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा की शादी तय कर दी थी, लेकिन उसने विद्रोह कर दिया।
परिवार में कई बार बहस होने के बाद, वह घर छोड़कर एक ऐसे युवक के साथ चली गई जो दूसरे धर्म का था. बिस्वास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युवक के दूसरे धर्म का होने के कारण उनके निर्णय पर प्रभाव पड़ा या नहीं. बिस्वास के अनुसार, लड़की के पिता विदेश में काम करते हैं लेकिन उन्होंने परिवार के निर्णय का समर्थन किया है. नवविवाहित जोड़े के करीबी सूत्रों ने बताया कि महिला जिले में कहीं और अपने ससुराल वालों के साथ है और मनोवैज्ञानिकों द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें घटना के बारे में पता चला है, लेकिन हम अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह वयस्क है. इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.