Publish Date: Sun, 18 May 2025 11:13 AM (IST)
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार एवं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के सार्थक प्रयास से बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
All Seasons Farm Fresh द्वारा पटमदा के दिघी पंचायत अंतर्गत लोवाडीह निवासी अशोक महतो के 2 एकड़ में फैले आम के बगीचे की फसल की खरीद की गई, जिसके लिए कुल ₹18,400 की राशि लाभुक किसान के खाते में उप विकास आयुक्त एवम अपर उपायुक्त की उपस्थिति में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। उक्त बागान में उत्पादित आम को एक्सपोर्ट की संभावना के तहत सैंपल टेस्टिंग के लिए कोलकाता भी भेजा गया है। गुणवत्ता जांच के उपरांत, यदि मानकों पर खरा पाया गया, तो इस आम को अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।
मनरेगा के तहत चल रही बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से यह सफलता न केवल आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रयास को मॉडल के रूप में अपनाकर अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार की योजना बनाई जा रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.