सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और सबूत मिटाने का आरोप, साकची थाना में शिकायत दर्ज


Publish Date: Sun, 17 May 2026 10:52 AM (IST)


 

Lजमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा तोड़ने, चोरी करने और सबूत मिटाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में साकची थाना में लिखित आवेदन देकर कई लोगों पर आरोप लगाया है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते 11 मई 2026 की सुबह करीब 5:02 बजे लक्की कौर का बेटा राजवीर सिंह, लक्की कौर का ममेरा भाई अंकित पासवान उर्फ मनोज तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की कार से शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे तोड़ दिया और बाद में कैमरा अपने साथ ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस घटना में कमलजीत सिंह भी शामिल था, जो कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में जांच करने पर पता चला कि पूरी घटना की कथित साजिश लक्की कौर और उसकी बहन ममता दास द्वारा रची गई थी। आरोप है कि दोनों ने ही कैमरा तोड़कर हटाने का निर्देश दिया था। आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना के समय लक्की कौर और ममता दास मौके पर मौजूद थीं तथा ममता दास ने बांस के सहारे बचे हुए कैमरे को भी तोड़कर हटा दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद महिला मोर्चा से जुड़ी कुछ महिलाओं ने मौके पर झाड़ू लगाकर कथित तौर पर सबूत मिटाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास सुरक्षित है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि 8 मई 2026 को लक्की कौर द्वारा लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ में दिए गए बयान पूरी तरह झूठे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लक्की कौर राजनीति का सहारा लेकर बस्ती में दबंगई और गुंडागर्दी कराती है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि वह खुद को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताते हुए कार्रवाई से बचने की बात कहती है।

शिकायतकर्ता ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। साथ ही गवाह संध्या गिरी और उसके परिवार की जान को भी खतरा बताया गया है। आवेदन में कहा गया है कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी लक्की कौर और उसके बेटे राजवीर सिंह की होगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.