Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 12:24 PM (IST)
मेरठ : केंद्र सरकार ने सरकारी योजनाओं में आयु के प्रमाण को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब ऐसी किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि को अंतिम और मान्य प्रमाण नहीं माना जाएगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, आधार केवल पहचान का प्रमाण माना जाएगा. परिवार कुटुंब रजिस्टर और शैक्षिक प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि को ही मान्य किया गया है। पहले योजनाओं में आधार कार्ड पर लिखी जन्मतिथि के आधार पर पात्रता तय कर दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
गलत फायदा उठाने का जताया शक......
केंद्र सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि कई बार स्वयं घोषित होती है, जिससे गलत लाभ उठाने की संभावना रहती है। इसलिए अब आयु सत्यापन के लिए अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता और पात्रता की सही जांच सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह योजना आदि में आधार कार्ड की जन्मतिथि को मान्य नहीं किया है।
पहले यह था नियम......
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पहले केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में आधार कार्ड को पहचान और आयु दोनों के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता था। आधार की जन्मतिथि के आधार पर पात्रता तय हो जाती थी। जन्मतिथि का अलग से सत्यापन नहीं किया जाता था।
अब शैक्षिक या फिर परिवार कुटुंब रजिस्टर ही जन्मतिथि होगी मान्य.....
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र पर दर्ज जन्मतिथि और परिवार कुटुंब रजिस्टर में दर्ज जन्मतिथि को ही मान्य किया जाएगा। दोनों की जन्मतिथि किसी सरकारी अधिकारी से प्रमाणित होती है। आधार कार्ड की जन्मतिथि किसी सरकारी अधिकारी से प्रमाणित नहीं होती है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.