महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया


Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:35 AM (IST)


 

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में बुधवार शाम छिनतई की एक घटना के बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। शंकरपुर स्थित विद्यासागर पाली मेन रोड पर एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर गोबरा टोला निवासी सुनीता वर्मा अपने घर से विद्यासागर पाली की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। महिला ने आरोपी की पहचान शंकरपुर निवासी सूरज श्रीवास्तव उर्फ मार्कण्डेय के रूप में की है।

पीछा कर गांधी मैदान के पास पकड़ा गया आरोपी......

घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग सक्रिय हो गए और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने गांधी मैदान के समीप उसे पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि तलाशी के दौरान महिला का मोबाइल फोन भी आरोपी के पास से बरामद हुआ। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

बैग में मोबाइल, नकदी और घर की चाबी थी.....

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ था। सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उसने उनका बैग छीन लिया। बैग में एक रियलमी मोबाइल फोन, लगभग दो हजार रुपये नकद तथा घर की चाबी रखी हुई थी।

आरोपी पर पहले भी लगे हैं आरोप......

झामुमो के मध्य सरजमदा पंचायत अध्यक्ष विमल पाल ने आरोप लगाया कि पकड़ा गया युवक पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी जलाने के मामले में भी आरोपी के खिलाफ परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा आरोपी के नशे का आदी होने तथा चोरी की घटनाओं में पूर्व में भी नाम आने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कर रही पूछताछ.....

घटना की सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.