Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 08:01 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 से चुनाव मैदान में उतरी प्रत्याशी Kiran Kumari को लगातार आमजन और युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे स्नेह और विश्वास से वह अभिभूत नजर आईं।
जनता से सीधा संवाद करते हुए किरण कुमारी ने अपील की कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और सोच-समझकर योग्य प्रत्याशी को चुनें। उन्होंने कहा, “अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आपका एक वोट आपके वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा।”
राजनीतिक दलों पर सीधा सवाल........
किरण कुमारी ने राजनीतिक दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह अधिकार केवल जनता का है कि उसे कैसा प्रतिनिधि चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया, “राजनीतिक पार्टियों को किसने यह अधिकार दिया कि वे तय करें जनता को कैसा प्रत्याशी चाहिए? जनता स्वयं सक्षम है अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए।”
उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को “स्टीकर प्रत्याशी” बताते हुए कहा कि आज का मतदाता जागरूक है। “हम 5G के दौर में जी रहे हैं। अब जनता को सिर्फ फ्री राशन या हवाई नारों से गुमराह नहीं किया जा सकता।”
शिक्षित और विकासशील सोच वाले प्रतिनिधि की जरूरत.......
किरण कुमारी ने दोहराया कि जनता को राजनीतिक नारों के बहकावे में आकर अपने शक्तिशाली मताधिकार को व्यर्थ नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास, पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक शिक्षित, ईमानदार और विकास के प्रति प्रतिबद्ध प्रत्याशी को ही समर्थन दें।
अंत में उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने बच्चों के सुरक्षित व सुनहरे भविष्य के लिए सोच-समझकर मतदान करें।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.