महिला दिवस के उपलक्ष्य में होगा भव्य आयोजन “मिट्टी की खुशबू” गायिका मन्नत नूर होगी मुख्य रूप से उपस्थित


Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 10:08 AM (IST)


 

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” का आयोजन आगामी 15 मार्च को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को यूनिटी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, यूनिटी संस्था की संयोजक लवली गिल ने जानकारी दी कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है,जिसमे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की खास बात यह है कि देशभर में लोकप्रिय “लॉन्ग लाची” गाने से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर मन्नत नूर इस अवसर पर सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि “मिट्टी की खुशबू” केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान, उनकी प्रतिभा और समाज में उनकी भूमिका को समर्पित एक मंच है। संगीत, संस्कृति और सकारात्मक संदेश से जुड़ा यह आयोजन महिला दिवस को खास अंदाज़ में मनाने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा , कार्यक्रम स्थल जल्द ही तय कर लिया जाएगा,जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी. कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा,जो कि बिल्कुल निःशुल्क होगा,जो 1मार्च से उपलब्ध होगा आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से यूनिटी संस्था की संयोजक लवली गिल,समाजसेवी चंचल भाटिया, आरव सागर,जगजीत सिंह,मनीषा भुइयां,दलजीत सिंह,तुषार दास गुप्ता,जगजीत सिंह जग्गी आदि उपस्थित रहे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.