प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 114 वें संस्करण का जमशेदपुर में हुआ भव्य आयोजन... भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अगुवाई में जुगसलाई हुआ आयोजन...


Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 07:59 AM (IST)


 

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। घोड़ाबंधा मंडल के बूथ संख्या 329 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कदमा मंडल स्थित बाल विद्या मंदिर के बूथ संख्या 115 पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार एवं बूथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और इसकी सराहना की।

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा के घोड़ाबांधा मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या 329 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" के 114वें संस्करण का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, मंडल अध्यक्ष दीपक पॉल, गणेश सोलंकी, बूथ अध्यक्ष पूजा गोराई समेत बूथों के सदस्य, पन्ना प्रमुख एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' ने देश के कोने-कोने में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। यह सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि देश की जनता की आकांक्षाओं और चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान भी किया। कहा कि पिछले एक दशक में, इस कार्यक्रम ने देश के हर कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच दिया, सामाजिक मुद्दों को उजागर किया और देश की एकता को मजबूती प्रदान किया है।

वहीं, अपने गृह मंडल कदमा में, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से सीधे संवाद की यह पहल ऐतिहासिक है। आज़ाद भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इस प्रकार से राष्ट्र के हर कोने में बसे लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है। यह संवाद हमें एक नई दिशा और प्रेरणा देता है। कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं, इस पर यह कहना उचित होगा कि यह पहल न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रबुद्ध जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनी है, बल्कि इसमें लोगों को प्रेरित और जागरूक भी किया है।

*महानगर के सैकड़ों बूथों पर मन की बात का आयोजन:* जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों के सैकड़ों बूथों पर ‘मन की बात’ का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.