Publish Date: Sun, 16 Feb 2025 16:58 PM (IST)
जमशेदपुर : एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में राधा स्वामी सत्संग (तरण तारन) पंजाब के संत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज का सत्संग एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में रविवार को आयोजित हुआ।
बाबाजी महाराज ने संत तुलसी साहिब जी महाराज की वाणी “दिल का हुजरा साफ कर जाना के आने के लिए” की व्याख्या करते हुए संगत को प्रेम-प्यार और सिमरन करने के बावत विस्तार पूर्वक समझाया। श्रद्धालुओं की शंकाओं का समाधान करते हुए बाबा जी महाराज ने जीवन में आने वाले दुखों के कारण और उनसे निपटने के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए फरमाया कि इस जन्म में आने वाले दुख हमारे पूर्व के जन्मों के कर्मों का परिणाम है। बाबाजी महाराज ने यह भी फरमाया कि भजन-सिमरन ही एकमात्र ऐसी युक्ति है जो बड़े से बड़े कष्ट को सहज ही सहन करने की शक्ति प्रदान करता है और जीव को आत्मिक सुख-शांति देता है और आत्मा को पाक-साफ़ करके परमात्मा से मिलने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
तब तक हम परमात्मा से मिलने के काबिल नहीं बन सकते है जब तक हमारे अंदर बहुत से विकार भरे पड़े हैं, इनमें काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार मुख्य है। ये विकार तभी दूर होंगे जब हम संत सद्गुरु से दीक्षा लेकर उनके बताए हुए तरीके के अनुसार भजन और सुमिरण करेंगे।
इस अवसर पर राजनीतिक हस्तियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। झारखण्ड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय खां, आजसू के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह, टेल्को कंपनी के यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, राकेश्वर पांडेय एवं तमाम गणमान्य लोगों ने भी बाबाजी महाराज के दर्शन किए और उनका आशिर्वाद प्राप्त किया।
सत्संग प्रोग्राम में पंडाल खचाखच भरा हुआ था, भारी संख्या में संगत शांतिपूर्वक पंडाल के बाहर पेड़ों की छांव में भी बैठ कर सतगुरु के वचनों का रसपान कर रही थी। सत्संग में लगभग 15 से 20 हजार की संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। झारखंड प्रदेश कमिटी के संयोजक श्री विक्रम शर्मा जी की देख रेख में एवं जमशेदपुर सेंटर के श्री गुलशन आनंद जी, श्री पंकज कुमार जी, अशोक सिंह जी, कविता शर्मा, अनिल सिंह और अन्य सभी सेवादारों के अमूल्य योगदान से यह सत्संग प्रोग्राम सम्पन्न हुआ।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.