25 लाख महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन, नवरात्र पर उज्ज्वला योजना का तोहफा, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 14:21 PM (IST)


 

नई दिल्ली : नवरात्र के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सरकार 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटेगी। इसके बाद देशभर में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि प्रत्येक नए कनेक्शन पर सरकार लगभग 2,050 रुपये का खर्च वहन करेगी। इस पैकेज में एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल होंगे।

पुरी ने इस पहल को नवरात्र का विशेष उपहार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा – “प्रधानमंत्री मोदी देवी दुर्गा की तरह माताओं-बहनों का सम्मान करते हैं। यह निर्णय महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

जीएसटी सुधार से 0.8% तक बढ़ सकती है जीडीपी.....

इसी मौके पर हरदीप पुरी ने हाल में लागू हुए जीएसटी सुधारों को भी ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि नए सुधारों से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.8 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नई दरों के चलते विभिन्न उपभोग वस्तुओं पर टैक्स का बोझ कम होगा, जिसका सीधा फायदा खासकर निम्न मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलेगा। उन्होंने कहा – “विकसित भारत की ओर बढ़ते हमारे कदम आत्मनिर्भरता की राह से होकर गुजरते हैं। जीएसटी सुधार इसी दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.