Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM (IST)
जमशेदपुर:शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की जान जादू-टोना की कुप्रथा के तहत ली गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अजय बासा अपने मित्र संदीप के साथ सोमवार की रात घर से निकला था। देर रात उसकी लाश गाढ़ाबासा के पास संदिग्ध हालत में पाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संदीप जादू-टोना के काम में शामिल रहता था और उसी ने अजय को किसी तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान के लिए बली चढ़ा दिया। जैसे ही घटना की खबर फैली, परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की वास्तविक वजह सामने आ सके।
मृतक अजय बासा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता बेटा था और कुछ ही दिन पहले उसके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। अब बेटे की हत्या की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गाढ़ाबासा बस्ती में भारी भीड़ जमा हो गई है और पुलिस ने किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। वहीं, जादू-टोना के नाम पर इस अमानवीय कृत्य ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास की गहराई पर सवाल खड़ा कर दिया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.